फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोरी के मछली फार्म पर महिला की हत्या करने वाले पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)। गांव पंडोरी के मछली फार्म पर छह जुलाई को एक महिला की हत्या करने और दो लोगों को गंभीर रूप से घायल करने वाले लुटेरों को दाखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव पंडोरी के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ रीली, पिंदर कुमार उर्फ पिंदा, राजवीर सिंह उर्फ बंटी, बलजीत सिंह उर्फ मोटा और संदीप सिंह उर्फ खोसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर ले लिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि छह जुलाई को आरोपियों ने गांव पंडोरी में रहने वाली रामकली की हत्या कर दी थी। मामले की जांच एसपी (डी) रविंदर कुमार भारद्वाज की अगुवाई में बनाई गई टीम कर रही थी। इसमें डीएसपी अमनदीप सिंह बराड़, डीएसपी हरकमल कौर, सीआईए इंस्पेक्टर लखवीर सिंह और थाना दाखा के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह शामिल थे। जांच के बाद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया खंडा, चोरी की चेन, लॉकेट, एक नत्थी सोना और मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी आपस में दोस्त है। कुछ समय पहले पीड़ित के बेटे सुधीर रजक ने आरोपियों को मछली फार्म के पास भांग रगड़ने से रोका था। और सुखविंदर सिंह को यह जानकारी थी कि सुधीर रजक के घर काफी जेवरात हैं। इस कारण उन्होंने सुखविंदर सिंह गोली के कहने पर वारदात की प्लानिंग बनाई और उसे अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें