फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तलवाड़ा (होशियारपुर)। कस्बे की पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलवाड़ा पुलिस के थाना प्रभारी विक्रमजीत सिंह व एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि दौलतपुर चौक पर पुलिस ने स्पेशल नाकाबंदी की हुई थी। इसे देखकर युवक ने भागने की कोशिश की। हेड कांस्टेबल नरिंदर कुमार और भूषण सिंह ने उसे पकड़कर पूछताछ की। उसने बताया कि यह बाइक उसने बद्दी हिमाचल प्रदेश से चोरी की थी । आरोपी की पहचान रूप लाल निवासी गांव कराडी जिला चंबा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें