फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने पकड़ा एक किलो नशीला पदार्थ आइस

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने पकड़ी एक किलो आइस ड्रग्स
विज्ञापन

लुधियाना। एसटीएफ ने एक किलो आइस ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना मेहरबान में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसटीएफ इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया ने पक्की सूचना के आधार पर राहों रोड स्थित गांव बाजड़ा के टी प्वाइंट पर नाका लगाया गया था। एक कार को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया। मुस्तैद पुलिस ने कार को घेर कर रोक लिया और कार सवार लोगों एवं कार की तलाशी ली गई। इस दौरान एक किलो आइस ड्रग्स बरामद हुई।। इसी दौरान तीन आरोपियों को भी काबू किया गया। आरोपियों की पहचान होशियारपुर के गांव धुतकलां के गुरिंदर सिंह उर्फ रोजी, इसी गांव के विक्रांत उर्फ राणा उर्फ डिंपल व होशियारपुर के गांव शहजादपुर के दविंदर कुमार उर्फ राणा के रूप में हुई है। गुरिंदर का अपने गांव में जिम है और वह कार खरीदने और बेचने का काम भी करता है। दविंदर व विक्रांत पोल्ट्री फार्म चलाने का काम करते हैं। पूछताछ की जा रही है वह कहां से यह नशा लेकर आए थे और कहां सप्लाई करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें