फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा पूर्ति के लिए करते थे बंद घरों में से चोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की लत ने बना दिया चोर
विज्ञापन

गिरफ्तार तीन आरोपियों से 12 मोबाइल फोन बरामद
एक पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।ाना सदर की पुलिस ने नशे के लिए बंद घरों के ताले तोड़ कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 12 मोबाइल फोन बरामद किए है।
पुलिस ने आरोपी दशमेश नगर निवासी सन्नी यादव, संजू सोनी और गांव लोहारा निवासी शैंकी खान के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को बुधवार अदालत में पेश किया। अदालत से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने फुल्लावाल इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी चोरी करने के आदी है और बंद घरों से चोरी कर फरार हो जाते है। आरोपी इस समय फुल्लावाल के शमशानघाट के पास बैठे है और चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन मिले।। इसके बाद उनकी निशानदेही पर छह और मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशा करने के आदी है। नशे के लिए ही आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। आरोपी सन्नी और संजू के खिलाफ पहले से चोरी के मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें