अमलोह/फतेहगढ़ साहिब। रविवार की रात अमलोह नजदीक रिलायंस के पेट्रोल पंप पर चार नकाबपोशों लुटेरों ने हथियारों से लैस होकर पंप के चार कर्मियों को बंदी बना लूट को अंजाम दिया। जानकारी देते एसएचओ अमलोह ने बताया कि ये घटना गोयल फिलिंग स्टेशन भगवानपुरा में बीती रात करीब 2 बजे की है। वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया जिसमें तीन लोग क्लीन शेव तथा एक सरदार व्यक्ति बताया जा रहा है। जिन्होंने हथियारों से लैस होकर पंप के दो कर्मियों को बंदी बनाकर लूट को अंजाम दिया। लुटेरों ने आते ही पंप के कारिंदे रवि पुत्र राजकुमार निवासी खनौड़ा थाना भादसों तथा जसविंदर सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी नूरपुरा अमलोह को कुर्सी पर ही बंदी बना लिया और मारपीट कर लूटपाट की।
जानकारी अनुसार पंप का मालिक जय नारायण गोयल निवासी पटियाला से हैं। एसएचओ संदीप सिंह लुटेरों ने पंप के दफ्तर में दाखिल होकर कैश काउंटर को बिना चाबी तोड़कर दराज से कैश छीनकर फरार हो गए। कितना कैश लूटा गया है, इसकी जानकारी नहीं पता लग पाई है। एसएचओ ने बताया कि पेट्रोल पंप पर कोई भी सुरक्षा गार्ड न होने से वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।