फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्ति की पीट पीट कर निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्ति की पीटकर हत्या
विज्ञापन

शराब पीकर जुुआ खेल रहे थे दो पक्ष, पैसे के लेनदेन के चक्कर में हुई थी मारपीट
पांच सगे भाइयों समेत आठ पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ताजपुर रोड की बिहारी कालोनी में सोमवार रात को शराब पीने के बाद जुए के पैैसे को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी। मारे गए व्यक्ति का झगड़े से कोई लेना देना नहीं था। वह बीच बचाव कराने के लिए गया था। मृतक की पहचान ताजपुर रोड बिहारी कालोनी निवासी कामदेव साहनी (45) के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कामदेव सैनी के भाई दिलीप साहनी की शिकायत पर संजय पंडित, उसके भाई अजय पंडित, सुरिंदर पंडित, विजय पंडित और मंजू पंडित के साथ तीन अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में विजय और मंजू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी अभी फरार है।
विज्ञापन

कामदेव के भाई दिलीप साहनी ने बताया कि वह मूल रुप से बिहार के जिला खगरिया के रहने वाले हैं। यहां पर वह लकड़ी का काम करता था। सोमवार रात को विजय पंडित कुछ युवकों के साथ शराब पीने के बाद जुआ खेल रहा था। उनका पैसे के लेन देन के चलते आपस में झगड़ा हो गया। उसके बाद विजय ने अपने भाइयों को भामियां कलां से बुला लिया। भाइयों के आते ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पास ही में कामदेव खड़ा था। उसने दोनों पक्षों में बीच बचाव कराना चाहा लेकिन आरोपियों ने कामदेव को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल कामदेव को उसके परिजन सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। दिलीप साहनी ने बताया कि इस मामले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। एसीपी ईस्ट दविंदर कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस ने पांचों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें