एसडी कॉलेज प्रिंसिपल के घर से लाखों की चोरी
बरनाला। एसडी कॉलेज की प्रिंसिपल रमा शर्मा निवासी गोविंद कालोनी के घर के ताले तोड़कर सोने, चांदी के जेवर, नकदी समेत लाखों के समान की चोरी हो गई। थाना सिटी-1 की पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी गुरवीर सिंह ने बताया कि एसडी कॉलेज प्रिंसिपल रमा शर्मा के मुताबिक चोरों ने घर से 12 तोले सोना, 15 तोले चांदी, एक कैमरा व 35000 रुपये चोरी किए है। प्रिंसिपल शर्मा के बयान के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।