फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रही महिला को धक्के से कार में बिठाया, फिर सोने के जेवरात लूट हो गए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल जा रही महिला को धक्के से कार में बिठाया, जेवरात लूटे
विज्ञापन

गाड़ी में सवार लुटेरा गिरोह की महिलाएं फिर हुए सक्रिय
दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर के पाश इलाके सराभा नगर में सामान की खरीददारी कर वापस जा रही महिला को कार सवार लुटेरा गिरोह की दो महिलाओं ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठा लिया और घर तक छोड़ने की बात की। दोनों आरोपी महिलाओं ने उसे बातों में लगा कर उससे साढ़े तीन तोले की सोने की चूड़ी छीन ली और फरार हो गए। जब तक महिला को कुछ पता चलता आरोपी महिलाएं फरार हो चुकी थी। पीड़ित महिला ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने भाई रणधीर सिंह नगर स्थित एमआईजी फ्लैट निवासी विद्या चौधरी की शिकायत पर पटियाला के गांव छिट्टेवाल निवासी मंजीत कौर और चन्नों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विद्या चौधरी द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 12 नवंबर की शाम को वह सामान की खरीददारी करने के बाद घर वापिस जा रही थी। इसी दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी जिसमें दोनों आरोपी महिलाएं सवार थी। दोनों ने उन्हें कहा कि वह उसे घर तक लिफ्ट दे देंगी और जबरदस्ती उसे कार में बिठा लिया। आरोपी महिलाओं ने बातों में लगाकर उसके हाथ में पहनी साढ़े तीन तोले सोने की चूड़ी उतार ली। उसके बाद दोनों आरोपी महिलाएं घर के बाहर उतार कर अपनी कार से फरार हो गई। जब वह घर पहुंची तो हाथ में चूड़ी न देख उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिलाओं की पहचान हो गई है। अभी दोनों फरार है उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें