फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की मांगी किस्त तो दुकानदार पर किया कातिलाना हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार समेत दो को घायल किया
विज्ञापन

मोबाइल की किस्त मांगने पर युवक ने साथियों के साथ किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मोबाइल फोन की किस्त मांगने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हथियारों से लैस कुछ युवकों ने दुकानदार पर कातिलाना हमला कर दिया। दुकानदार तो बाल बाल बच गया, लेकिन बीच बचाव करने आया दुकानदार का वर्कर और पड़ोसी दुकानदार को हमलावरों ने घायल कर दिया। सिविल अस्पताल से एक घायल को सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना डिविजन छह की पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

चोपड़ा टेलीकॉम के मालिक करण चोपड़ा ने बताया कि उसने इलाके के एक युवक को कुछ महीने पहले मोबाइल फोन किस्तों पर दिया था। कुछ किस्ते देने के बाद युवक नहीं आया। मंगलवार की दोपहर को युवक उसे मिल गया। जब उसने पैसे की मांग की तो दोनों में कहासुनी हो गई। लोगों के बीच बचाव के चक्कर में मामला शांत हो गया। उसके बाद करण अपनी दुकान पर चला गया। वहां बाहर खड़ा ही था कि हथियारों से लैस युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान करण के पास काम करने वाला दीपक बाहर आया और पड़ोसी दुकानदार बाहर आकर बीच बचाव कराने लगे तो हमलावरों नेे लाठी डंडे चलाने के साथ रेलवे पटरी पर पड़े पत्थर बरसाने शुरु कर दिया। इससे लोग अपनी जान बचाने को इधर उधर भागने लगे। इलाके के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर वहां से फरार हो गए। दीपक और करण को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पड़ोसी दुकानदार करण की हालत को देखते हुए उसे सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें