फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला स्टेशनरी में 47 लाख के घोटाले का

विज्ञापन
विज्ञापन
जेआर प्रिंटर्स के मालिक के घर विजिलेंस दबिश
विज्ञापन

स्टेशनरी में 47 लाख रुपये के घोटाले का मामला
टीमराजिंदरपाल मित्तल को गिरफ्तार करने गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। खरड बलाक समिति के चेयरमैन और बीडीपीओ पर घोटाले के आरोपों तहत कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग की टीम ने शुक्रवार संगरूर में जेआर प्रिंटस के मालिकों के घर दबिश दी। छापामारी दौरान विभाग के हाथ कुछ नहीं लगा और आरोपी घर से फरार हो गए।
उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले खरड़ में स्टेशनरी संबंधी 47 लाखके करीब कथित घोटाला हुआ था इसमें खरड़ के बीडीपीओ जतिंदर सिंह ढिल्लों, बलाक समिति खरड़ के चेयरमैन रेशम सिंह के साथ संगरूर जेआर प्रिंटर्स के मालिक जीतपाल मित्तल, राजिंदरपाल मित्तल और पुनीत मित्तल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इन पर आरोप है कि उक्त सभी ने गांवों की पंचायत स्टेशनरी बांटने की बजाए सारे पैसे आपस मेंब ांट लिए और कोई सामान नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों इस मामले संबंधी मामला दर्ज होने के बाद ब्लाक समिति के चेयरमैन रेशम सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। फर्म के मालिक राजिंदरपाल मित्तल की गिरफ्तारी के लिए आज विजिलेंस टीम ने संगरूर स्थित उनके घर पर छापामारी की। आरोपी घर को ताला लगाकर चले गए। विजिलेंस विभाग मोहाली के डीएसपी रविंदरसिंह ने बताया कि राजिंदरपाल मित्तल की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की गई थी। वह यहां मौजूद नहीं थे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें