संवाद न्यूज़ एजेंसी
बठिंडा। केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के दो साथियों को शुक्रवार सीआईए पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई, जिन्हें अदालत में पेश किया गया। वहां पर अदालत ने पुलिस को दोनों गैंगस्टर अतुल और शुभम का एक-एक दिन का पुलिस रिमांड दे दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक आपराधिक केस में पूछताछ करने के लिए सीआईए पुलिस गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और उसके साथी अतुल, शुभम को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय जेल पहुंची थी। वहां पर पता चला कि जग्गू पहले से ही अमृतसर पुलिस के पास रिमांड पर चल रहा है, इसके बाद पुलिस उक्त जग्गू के साथी शुभम को प्रोडक्शन वारंट पर लाई और वहीं गैंगस्टर अतुल को सीआईए पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई।
जग्गू भगवानपुरिया और उसके साथियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने के बाद सीआईए पुलिस कुछ दिनों में गैंगस्टर सार्ज मिंटू और उसके एक साथी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उनसे पूछताछ करेगी।