फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: स्मॉग से आप विधायक की गाड़ी हादसाग्रस्त, बाल-बाल बचे फरीदकोट से विधायक गुरदित सिंह

Wed, 09 Nov 2022 08:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/जालंधर (पंजाब)

सार

हादसा बद्दोवाल रेलवे फाटकों के पास हुआ। थाना सराभा नगर पुलिस जांच कर रही है। वहीं जालंधर में धुंध के कारण जालंधर-लुधियाना हाईवे पर स्कॉर्पियो सरिया लदे ट्रक से जा टकराई। इसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
लुधियाना में छाई धुंध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पराली जलाने के कारण फैले धुएं और स्मॉग के कारण मंगलवार की देर रात आप के फरीदकोट से विधायक गुरदित सिंह सेखों की गाड़ी के आगे चल रही गाड़ी में विजिबिलिटी कम होने के कारण अचानक ब्रेक लग गई। इस कारण इनकी गाड़ी को भी ब्रेक लगानी पड़ी। इसमें विधायक सेखों और उनके सुरक्षा कर्मी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद तुरंत थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसा बद्दोवाल रेलवे फाटकों के पास हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और विधायक सेखों ने पुलिस को बताया कि स्मॉग के कारण विजिबिलिटी कम थी इस कारण हादसा हो गया। इसके बाद वह सुरक्षा कर्मचारियों के साथ चंडीगढ़ के लिए निकल गए। 

जानकारी के मुताबिक फरीदकोट से विधायक गुरदित सिंह सेखों सरकारी गाड़ी में चंडीगढ़ जा रहे थे। इस दौरान धुंध बहुत ज्यादा थी, इसलिए विजिबिलिटी कम थी। जब वह मुल्लांपुर से बद्दोवाल फाटक के पास पहुंचे तो उनसे आगे जा रही गाड़ी की अचानक ब्रेक लग गई थी। इस कारण उनकी कार पीछे से टकरा गई थी। हादसे में गाड़ी का बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


मगर विधायक को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाला गया। हादसे के तुरंत बाद गाड़ी के ड्राइवर ने पुलिस को सूचित कर दिया था। इस कारण पास ही मौजूद पुलिस दस्ता मौके पर पहुंच गया। विधायक गुरदित्त सिंह ठीक ठाक थे, लिहाजा वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

पराली जलाए जाने के कारण शहर में काफी धुआं है। इस कारण लोग काफी परेशान हैं और विजिबिलिटी भी कम है। पंजाब में पराली जलाई जा रही है, इसी कारण कई जगहों पर स्मॉग छाई हुई है, जिस कारण शहर में आए दिन हादसे होने का पूरा खतरा बना हुआ है।

जालंधर: स्मॉग से सरिया लदे ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, चार घायल
जालंधर में धुंध के कारण जालंधर-लुधियाना हाईवे पर स्कॉर्पियो सरिया लदे ट्रक से जा टकराई। इसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। स्मॉग का कहर शाम के साथ शुरू हो जाता है और जैसे-जैसे रात को अंधेरा गहराता है तो हाईवे पर पर विजिबिलिटी भी कम हो जाती है। हादसे में सरिये स्कॉर्पियों गाड़ी को चीरते हुए उसमें जा घुसे।

हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीजों को पहले सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती कराया जहां से उनकी हालत को देखते हुए दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना के लिए रेफर कर दिया गया है। अभी तक तक घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह कहां के रहने वाले थे। 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी-19एस-0020 जालंधर की तरफ से आ रही थी। जैसे ही कमालपुर गेट श्री हनुमंता स्कूल के पास पहुंची तो आगे सरिये से लदे ट्रक के पीछे जा टकराई। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि हादसा स्मॉग के कारण आगे कुछ दिखाई नहीं देने के कारण हुआ, जबकि ट्रक से सरिये भी काफी बाहर थे। 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घायलों को डीएमसी लुधियाना भेजा गया है और जानकारी जुटाई जा रही है कि घायल कहां के रहने वाले थे। बता दें कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है यह दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र है। अक्सर यहां पर हादसे होते हैं, यहां पर कुछ दिन पहले भी एक कार हादसे का शिकार हुई थी। पुलिस ने सड़क क्लीयर करवाई और हादसाग्रस्त स्कॉर्पियो और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घायलों के बयान के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें