फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी यूसीपीएम यूनियन चुनाव में मतदान करने पहुंचे कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। एशिया की सबसे बड़ी यूनाइटेड साइकिल पार्ट्स मैन्युफेक्टर्स एसोसिशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह से मतदान शुरू हो गया, बरसात के बीच भी कारोबारी लाइन में लगकर वोट देने के लिए पहुंचे। इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प इसलिए है कि क्योंकि चुनाव से पहले दो गुट बन चुके हैं। इसमें एक गुट की अगुवाई मौजूदा प्रधान डीएस चावला कर रहे हैं, तो दूसरे ग्रुप में प्रधान पद के लिए अवतार सिंह भोगल मैदान में हैं।
विज्ञापन

चुनाव से ठीक पहले 18 अगस्त को एजीएम के दौरान विवाद हो गया था, इसमें मौजूदा प्रधान डीएस चावला से मारपीट के अलावा उनकी पगड़ी तक उतार दी गई थी। इस समय कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उनके भाग्य का फैसला 1168 मतदाता करेंगे। बाद दोपहर तक 1100 वोट पड़ चुके थे। शाम पांच बजे के बाद मतगणना का काम शुरू हो जाएगा। देर रात को चुनाव नतीजे सामने आ सकते हैं।
गौरतलब है कि मतदान का समय सुबह नौ बजे रखा गया था, किसी कारण यह 9:30 बजे शुरू हो सका। चुनाव शुरू होते दोनों पक्षों के प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया, इससे माहौल गरमा गया था। चुनाव अधिकारी परोपकार सिंह घुम्मन ने मामले को गंभीरता से लेते दोनों पक्षों को जमकर फटकार लगाते दोबारा गलती करने पर सदस्यता रद्द करने की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन

इसके बाद माहौल शांत हो गया। शुक्रवार को चुनाव से पहले वीरवार रात दोनों ग्रुप ने देर रात पार्टियों का आयोजन किया, ताकी किसी तरह वोटर्स को अपनी तरफ खींचा जा सके। मतदान के लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे, क्योंकि इससे पहले 18 अगस्त को एजीएम के दौरान बड़ा विवाद हो गया था। जब स्टेज पर पदाधिकारियों के समक्ष लेखाजोखा रख रहे प्रधान डीएस चावला से मारपीट हो गई थी। यहां तक उनकी पगड़ी तक उतार दी गई थी।
इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का मामला दर्ज किया गया था। डीएस चावला ने इस विवाद की वीडियो को अपने कैंपेन का हिस्सा बनाया था। उनसे मारपीट और पगड़ी उतराने का वीडियों प्रत्येक सदस्य को भेजा गया था। अब देखना होगा कि आखिरकार उन्हें इसका कितना फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें