फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने नहीं दी करोड़ों की राशि, कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढलाडा। कपड़ा व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति के बड़े भाई कपड़ा व्यापारी हैं। जब उनके पति ने अपने बड़े भाई से रुपये वापस मांगे तो उनको भला बुरा कहा। जिसकी वजह से उनके पति ने जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में पत्नी के बयान पर मृतक के बड़े भाई और उसके तीन पुत्र के साथ ही एक दोस्त पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक संजय कुमार (46) की पत्नी उषा रानी ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि उसके पति का जैन क्लॉथ हाउस नजदीक रेलवे स्टेशन बुढलाडा में हैं। उनके पति ने अपने बड़े भाई यादविंद्र शर्मा (राजू) से 2 करोड़ 35 लाख रुपये लेने थे। वह अक्सर उनसे रुपये मांगते थे पर वह रुपये देने की बजाय उसको भला बुरा बोलते थे। इसमेें उनके जेठ का दोस्त रिंकू रामपुरा भी शामिल था। इसकी वजह से उनका पति अक्सर परेशान रहता था।
उषा रानी ने बताया कि बीती शाम उसका पति संजय कुमार अचानक घर से अपनी कार लेकर चला गया। उनकी तलाश करने पर उसकी कार होली हार्ट स्कूल बछोआना रोड पर मिली। जिसमें उनका पति ड्राइवर सीट पर था। मृतक की पत्नी ने बताया कि उन्होंने देखा कि उनके पति की हालत ठीक नहीं थी। उसको प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि मृतक पति की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। इसमें उसने अपने भाई यादविंद्र शर्मा (राजू) और उसके तीन लड़के रोहित शर्मा, राहुल विकास, आशु शर्मा और रिंकू रामपुरा का जिक्र है। इसमें उनके मृतक पति ने कहा कि 2 करोड़ 35 लाख रुपये यादविंद्र राजू से लेने हैं। वह यह पैसे देने में आनाकानी करता है। जब घर पैसे मांगने जाता हूं तो बुरा भला बोलते हैं। तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस ने मृतक की पत्नी उषा शर्मा व पुत्र मोहित शर्मा के बयान पर पिता सहित तीन पुत्रों और दोस्त के खिलाफ धारा 306 आईपीसी तहत मामला दर्ज करके लाश पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें