फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehgarh Sahib: भाखड़ा नहर में मिले 95 बम शैल, हरियाणा के व्यक्ति ने बोली लगाकर खरीदे थे

Thu, 20 Oct 2022 10:42 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

भोले शंकर ड्राइवर क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि दो दिन में वह नहर से अपने साथियों समेत 95 बम शैल निकाल चुके हैं। पहले दिन 51 शैल मिले थे और गुरुवार को 43 बम शैल के खोल मिले हैं।
विज्ञापन
सरहिंद भाखड़ा नहर से निकाली गई विस्फोटक सामग्री दिखाते गोताखोर। - फोटो : GOBINDGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद जीटी रोड से गुजरती भाखड़ा नहर में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है। पुलिस ने नहर में तलाशी अभियान के लिए गोताखोरों की टीम लगाई थी। दो दिन से नहर में सर्च अभियान चल रहा है। तीन दिन के अभियान में अब तक 95 बम शैल के खोल मिले हैं। ये बम चोरी के बताए जा रहे हैं। जिन्हें हरियाणा के एक व्यक्ति ने बोली लगाकर खरीदा था। उसके ट्रक ड्राइवर ने इन्हें चोरी कर लिया था और डर के मारे इन बम शैलों को सरहिंद नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने अभियान को गुप्त रखा और नहर के किनारे सादी वर्दी में कर्मी तैनात रहे। नहर से निकाले राकेट लांचर के खाली खोलों के लिए लगाई गई गोताखोरों की टीम के प्रमुख शंकर भारद्वाज ने बताया कि वह पुलिस अधिकारियों के कहने पर नहर में सर्च अभियान चला रहे हैं।

भोले शंकर ड्राइवर क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि दो दिन में वह नहर से अपने साथियों समेत 95 बम शैल निकाल चुके हैं। पहले दिन 51 शैल मिले थे और गुरुवार को 43 बम शैल के खोल मिले हैं। सर्च आपरेशन अगले दो-तीन तक और चल सकता है। इस बारे डीएसपी अमलोह जंगजीत सिंह ने बताया कि इस तरह की सामग्री नहर से निकाली जा रही है, जिसे हरियाणा के व्यक्ति ने पठानकोट से कबाड़ में बोली लगाकर खरीदी थी। उसके ट्रक ड्राइवर ने इस विस्फोटक सामग्री को चोरी कर लिया और डर के मारे इसे नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें