फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालजीत भुल्लर: जहां बोलती थी कैरों परिवार की तूती, वहां आप का झंडा बुलंद करने वाले भुल्लर बने मंत्री

Sat, 19 Mar 2022 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

50 वर्षीय लालजीत भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह बैंक से अधिकारी के पद से रिटायर्ड हैं जबकि एक भाई विदेश में सेटल है। पत्नी सुरिंदरपाल कौर भुल्लर का लालजीत को पूरा सहयोग मिला।
विज्ञापन
पट्टी के विधायक लालजीत भुल्लर बने मंत्री। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवंत मान की कैबिनेट में शामिल किए लालजीत भुल्लर पट्टी से विधायक बने हैं। पट्टी की अनाज मंडी में आढ़त का काम करने वाले लालजीत सिंह भुल्लर किसी समय पंजाब के पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों के करीबी होते थे। कैरों की सरकार के समय भुल्लर आढ़ती यूनियन पट्टी के अध्यक्ष भी रहे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों की तीसरी पीढ़ी आदेश प्रताप सिंह कैरों के साथ अचानक भुल्लर का ऐसा मनमुटाव हुआ कि भुल्लर ने शिअद छोड़ दी। इसके बाद वे आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। 

विज्ञापन


जिस हलके में कभी कैरों परिवार की दशकों से तूती बोलती थी, वहां पर इस बार लालजीत भुल्लर ने आप का झंडा बुलंद करके इतिहास रच दिया। यही कारण रहा कि पंजाब की कैबिनेट में उनका नाम शामिल किया गया। 50 वर्षीय लालजीत भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह बैंक से अधिकारी के पद से रिटायर्ड हैं जबकि एक भाई विदेश में सेटल है। पत्नी सुरिंदरपाल कौर भुल्लर का लालजीत को पूरा सहयोग मिला।

नगर काउंसिल चुनाव में दो वार्ड में आप को मिली थी जीत

नगर काउंसिल पट्टी के चुनाव में दो वार्डों से आप के दो पार्षद जीते। इससे भुल्लर का कद ऐसा बढ़ा कि आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत सिंह मान के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भुल्लर को दिल्ली बुलाकर लंच करवाया। वहां से लौटते ही भुल्लर ने हलका पट्टी के प्रत्येक गांव में अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी। पार्टी हाईकमान ने भुल्लर को हलके का इंचार्ज बनाया तो वर्करों का उत्साह और बढ़ गया। वहीं भुल्लर के बढ़ते दबदबे को पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों और पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह गिल भांप नहीं पाए और अपना गढ़ गंवा बैठे। लालजीत भुल्लर कहते हैं कि हलके के लोगों ने मुझे विधायक बनाकर अपना फर्ज पूरा कर दिया है। अब मैं लोगों का कर्ज उतारने के लिए उनके द्वार तक जाऊंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें