फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामला: खन्ना पहुंचीं एनआईए की टीम, मुख्य आरोपी गगनदीप के बंद घर में दी दबिश

Wed, 30 Mar 2022 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना/लुधियाना (पंजाब)

सार

नशा तस्करी में कुछ साल पहले गिरफ्तार हो चुके खन्ना सदर थाना के पूर्व मुंशी गगनदीप ने ही लुधियाना कोर्ट काम्प्लेक्स में बम विस्फोट की घटना को अंजाम दिया था। इसमें गगनदीप की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
खन्ना पहुंची एनआईए की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में हुए बम विस्फोट मामले में एनआईए की एक टीम ने बुधवार तड़के चार बजे के करीब आरोपी गगनदीप सिंह के जीटीबी नगर स्थित पुराने घर और प्रोफेसर कालोनी में नई कोठी के अंदर दबिश दी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनआईए टीम को कुछ कागजात मिले। इन कागजातों के सहारे एनआईए की टीम अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी। 

विज्ञापन


एनआईए की टीम ने यह कागजात पुराने घर से बरामद किए। कई घंटे की तलाशी के बाद दोपहर को एनआईए की टीम यहां से चली गई। जानकारी के अनुसार बम विस्फोट का मुख्य आरोपी पंजाब पुलिस का पूर्व कांस्टेबल गगनदीप प्रोफेसर कालोनी में नए मकान में शिफ्ट होने से पहले परिवार के साथ इसी जगह पर रहता था। 

बताते हैं कि उसके बाद से कुछ वर्षों से यह मकान बंद ही था। विस्फोट मामले की जांच कर रही एनआईए की टीम का इस तरह एकाएक इस बंद घर में दबिश देना किसी बड़े सुराग की तरफ इशारा कर रहा है। बहरहाल किसी को भी घर के करीब जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है और कोई जानकारी भी अधिकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नशा तस्करी में कुछ साल पहले गिरफ्तार हो चुके खन्ना सदर थाना के पूर्व मुंशी गगनदीप ने ही लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में बम विस्फोट की घटना को अंजाम दिया था, इसमें गगनदीप की भी मौत हो गई थी। 

गगनदीप के शव की कुछ दिनों बाद पहचान होते ही पंजाब पुलिस में भी हड़कंप मच गया था। उसके बाद एनआईए की टीम ने गगनदीप के परिवार के अलावा उसकी एक महिला मित्र पुलिस कर्मी से भी पूछताछ की थी लेकिन इस सारी जांच में कहीं भी इस पुराने घर का जिक्र नहीं आया था।

कई घंटे चली तलाशी, एनआईए को कागजात मिले 
खन्ना में हुई एनआईए की दबिश के सवाल पर एसएसपी खन्ना जे एलनचेलियन ने बताया कि एजेंसी की बम ब्लास्ट के आरोपी गगनदीप के पुराने घर में सुबह से छानबीन चल रही थी, इसमें अहम दस्तावेज उनके हाथ लगे हैं जिसे वे अभी नहीं बता सकते। एनआईए ने उनसे मदद मांगी थी, वह उन्होंने की। टीम अपना काम कर यहां से जा चुकी है और फिर भी अगर कोई बताने लायक बात होगी तो आपको जरूर बताएंगे।

खन्ना में मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह के घर दोबारा दबिश दी। टीम के साथ भारी संख्या में पंजाब पुलिस भी है। टीम ने पहले यह दबिश ललहेड़ी रोड स्थित गुरु तेग बहादुर नगर के एक घर में की है। कुछ देर बाद प्रोफेसर कालोनी में गगनदीप के नए घर में भी टीम ने दबिश दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें