फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। कोटकपूरा रोड स्थित लिंक नहरों के पुल के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार मुक्तसर के टिब्बी साहिब रोड स्थित बाबा जीवन सिंह नगर के निवासी सरबजीत कौर, मनजिंदर सिंह, जसविंदर कौर अपने बच्चों के साथ महिंदरा एग्जाइलो गाड़ी से कोटकपूरा से मुक्तसर को आ रहे थे।
विज्ञापन

जब उनकी गाड़ी लिंक नहरों के पुल के पास पहुंची तो सामने से आ रहा एक ट्रैक्टर-ट्राला उनकी गाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में गाड़ी में सवार 45 वर्षीय सरबजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह की मौत हो गई। मनजिंदर सिंह, उसकी पत्नी जसविंदर कौर, चार वर्षीय बेटा मनताजवीर सिंह, पांच वर्षीय लड़की निमरतदीप कौर के अलावा मृतक सरबजीत कौर की 22 वर्षीय बेटी कीर्ति गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें लोगों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। थाना बरीवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें