फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर : यूपी से पिस्तौल लाकर बेचते थे दोनों भाई, पुलिस ने हेरोइन संग पकड़ा था

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। हेरोइन संग पकड़े गए दोनों भाईयों ने पूछताछ दौरान खुलासा किया है कि मोरन शहर (उत्तर प्रदेश) से साठ हजार रुपये प्रति पिस्तौल खरीदकर लाते हैं और यहां महंगे दाम पर बेच देते हैं। तीन पिस्तौलें खरीदकर ला चुके हैं, इनमें से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बेच चुके हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर एक पिस्तौल, चार मैगजीन, तीन कारतूस बरामद किए हैं। थाना कैंट पुलिस ने रविवार को दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना कैंट पुलिस ने हेरोइन के साथ आरोपी अमन व रमन वासी चपरासी लाइन कैनाल कालोनी फिरोजपुर कैंट दो दिन पूर्व पकड़ा था। पुलिस रिमांड लेने पर इनसे पूछताछ की गई। दोनों भाइयों ने स्वीकार किया कि वह उत्तर प्रदेश के मोरन शहर से साठ हजार रुपये प्रति पिस्तौल खरीद कर ला चुके हैं।
अभी तक दो पिस्तौल, दो मैगजीन व कारतूस किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच चुके हैं। आरोपियों की निशानदेही पर क्लबी होटल फिरोजपुर कैंट स्थित इनकी बहन संजना के घर से बारह बोर की एक पिस्तौल, चार मैगजीन और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस इनसे गहन पूछताछ करने में जुटी है कि किन लोगों को पिस्तौलें बेची है, ताकि उनकी धरपकड़ की जा सके।
विज्ञापन

ढाई किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
फिरोजपुर। पुलिस ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर रोड से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से ढाई किलो, हेरोइन, एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, पंद्रह कारतूस, पांच लाख रुपये की ड्रग्स मनी, तीन मोबाइल व दो कंप्यूटर कंडे बरामद किए हैं। इनके संबंध पाकिस्तानी तस्करों संग है। ये खेप पाकिस्तान से मंगवाई है। थाना सदर पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
एसपी (डी) गुरबिंदर सिंह ने बताया कि थाना सदर के प्रभारी गुरमीत सिंह अपनी टीम संग हुसैनीवाला बार्डर रोड पर गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपियों ने पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई है। तीन लोग फिरोजपुर में सप्लाई करने जा रहे हैं, इनके पास असलहा भी है। तीनों बाइक पर हैं और फिरोजपुर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने बार्डर रोड स्थित गांव मधरे के पास रेलवे क्रासिंग फाटक के पास नाकाबंदी कर ली। जैसे ही आरोपी वहां से गुजरे पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
तलाशी लेने पर उनके पास से दो किलो पांच सौ ग्राम हेरोइन, पिस्तौल, तीन मैगजीन, पंद्रह कारतूस, पांच लाख रुपये की ड्रग्स मनी, तीन मोबाइल व दो कंप्यूटर कंडे बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप सिपी वासी खाईफेमीकी जिला फिरोजपुर, गुरजीत सिंह वासी खिलची जदीद व सागर वासी शारदा नगर सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इनके संबंध पाकिस्तानी तस्करों से हैं और ये खेप भी पाकिस्तान से मंगवाई है। एसपी ने कहा कि आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। इनसे और अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें