फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: केमिकल से भरा ट्रक पलटा, लोगों ने चालक को बाहर निकाला

Sun, 14 Jan 2024 04:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा हादसा टला, मोटरसाइकिल सवार को बचाते हुए हादसा, क्रेन से ट्रक हटवाकर सुचारु किया ट्रैफिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर के मुख्य चौक डॉ. बीआर आंबेदकर चौक में शनिवार देर रात इथेनॉल से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि वाहन नहीं गुजर रहे थे जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर तरसेम सिंह ने बताया कि वह बठिंडा से ट्रक लेकर इंडियन ऑयल के दफ्तर जा रहा था कि जब वह डॉ. बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) के पास पहुंचा तो अचानक मोटरसाइकिल सवार युवक उसके ट्रक के आगे आ गया, जिसे बचाने के लिए जब उसने ट्रक के ब्रेक लगाई तो ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और ट्रक ड्राइवर बाहर निकाला। बीच सड़क ट्रक के पलटने के बाद निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची थाना चार की पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए ताकि किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो सके। ट्रक ड्राइवर ने क्रेन की मदद के जरिये ट्रक सीधा करवाया और घटना के बारे में अपने दफ्तर में सूचित किया। पुलिस ने ट्रक हटवाने के बाद ट्रैफिक खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें