फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर : परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर जाम किया फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर)। जिला फाजिल्का के गांव कमालवाला में जमीनी विवाद में किसान की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने फ्लाईओवर पर धरना दिया। धरने के कारण करीब तीन घंटे तक फ्लाईओवर जाम रहा। मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार सुबह जमीनी विवाद में आरोपियों ने गोली मारकर किसान पुशपिंदर सिंह की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया था पर किसी को गिरफ्तार नहीं किया।
पीड़ित परिवार ने बताया कि किसान पुशविंदर सिंह का जसविंदर सिंह के साथ जमीन और पानी को लेकर झगड़ा चल रहा था। रविवार की सुबह जसविंदर और उसका बेटा गुरप्रीत सिंह बाइक पर आए और पुशपिंदर से झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने तीन हवाई फायर किए। इसके बाद आरोपियों ने गोली मार कर पुशपिंदर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें