फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट : जलालिया दरिया में उफान... हजारों एकड़ फसल डूबी, सोलर पैनल और मोटर इंजन भी बहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। भारत-पाक सीमा पर बहते जलालिया दरिया में सोमवार को पहाड़ी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते उफान आ गया। इससे गांव अनियाल, मनवाल और मुट्ठी में धान और सब्जियों की फसल तबाह हो गई। इसके अलावा खेतों में लगाए सोलर पैनल, सोलर मोटर इंजन और इलेक्ट्रॉनिक मोटरें भी बह गईं।
विज्ञापन

गांव मस्तपुर में इस दरिया में चलाई जाने वाली नाव पानी के तेज बहाव के कारण बंद करनी पड़ी। इससे करीब एक दर्जन गांवों का आपसी सीधा संपर्क कट गया। लोगों को करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके आना-जाना पड़ा।
नहरी विभाग के मुताबिक दरिया में डेढ़ लाख क्यूसिक पानी आया है। दरिया का बहाव बढ़ने से पानी का रुख खेतों की ओर हो गया। इससे सैकड़ों एकड़ में बीजी गई धान और सब्जियां डूब गईं। नाव बंद होने के कारण गांव मस्तपुर, जनियाल, समराला, घेर, मुट्ठी, भाखड़ी और रतडवां इत्यादि गांवों का संपर्क टूट गया। लोगाें को यहां आने के लिए वाया मंगवाल मोड़ से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

पानी मंगवाल में भी घुस गया और पुलिस चौकी तक आ पहुंचा। ग्रामीण विक्की वर्मा, रमन कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, राजवीर और रघुवीर सिंह ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण नाव को बंद करना पड़ता है। इसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें