फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर दंपती को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड स्थित शेखूपुर एरिया में शुक्रवार देर रात दो बजे चार लोगों ने घर में घुसकर गन प्वाइंट पर दंपती को बंधक बनाकर लूट लिया। लुटेरे घर से 20 तोले सोना, 1.5 लाख नकद, रिवाल्वर व 20 रौंद लेकर फरार हो गए हैं। थाना सिटी की पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 50 वर्षीय अशोक शर्मा निवासी शेखूपुर ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी पत्नी रीटा शर्मा के साथ घर में सो रहे थे। चूंकि घर के रेेेनोवेशन का काम चल रहा है तो घर की तोड़-फोड़ हुई है, लेकिन रोजाना की तरह वह रात को सो गए।
विज्ञापन

देर रात दो बजे घर की छत से चार लोग घर में दाखिल हो गए और उन पर गन तान दी। हड़बड़ाहट में दोनों पति-पत्नी उठे तो लुटेरों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनकी आंखों के सामने अलमारी तोड़कर 20 तोले सोना, 1.5 लाख नकद, एक रिवाल्वर व 20 रौंद लेकर फरार हो गए। अशोक शर्मा ने बताया कि उनके बच्चे विदेश में हैं और घर पर वह दोनों पति-पत्नी रहते हैं। पीड़ित के बयान पर थाना सिटी की पुलिस ने केस दर्ज करके जांच पड़ताल की प्रक्रिया तेज कर दी है। थाना सिटी के एसएचओ सुरजीत सिंह पत्तड़ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। एरिया की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अशोक शर्मा माता भद्रकाली मंदिर प्रबंधक कमेटी के कोषाध्यक्ष हैं और हाल ही में प्रबंधक कमेटी की ओर से वार्षिक मेला भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें