फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर : रुपये लेकर नहीं करवाई रजिस्ट्री, 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने 40 लाख रुपये लेकर जमीन की रजिस्ट्री न करवाने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिंदरपाल सिंह निवासी वार्ड-नौ मुदकी जिला फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि गुरतेज सिंह व महिंदर कौर वासी वार्ड-चार मुदकी के साथ जमीन खरीदने का सौदा तय हुआ था। उक्त आरोपियों ने 24 कनाल 10 मरले जमीन बेचने की एवज में 20 लाख रुपये नकद और बीस लाख का चेक लिया था।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर आरोपियों ने उक्त जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई और न ही रुपये लौटा रहे हैं।
जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरतेज सिंह व महिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें