फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: विधायक की पायलट जिप्सी की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

Fri, 16 Jun 2023 07:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने थाने के सामने शव को रखकर किया प्रदर्शन, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। सादिक रोड पर शुक्रवार को फरीदकोट से आप विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की पायलट जिप्सी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव झोटीवाला निवासी किसान नछतर सिंह (62) व मजदूर सतनाम सिंह (52) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों शव लेकर थाना कोतवाली के सामने धरना देकर कार्रवाई की मांग की। करीब डेढ़ घंटे की तनातनी के बाद पुलिस की ओर से केस दर्ज किए जाने के बाद धरने को उठाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव झोटीवाला निवासी नछतर सिंह अपने गांव के ही मजदूर सतनाम सिंह के साथ शुक्रवार को फरीदकोट में धान का बीज लेने आया था। बीज खरीदने के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह सादिक रोड पर पहुंचे तो पीछे आ रही विधायक सेखों के काफिले की पायलट जिप्सी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शव लेकर थाना कोतवाली के सामने धरना दिया और इंसाफ की मांग रखी। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद विधायक ने काफिला नहीं रोका। यदि वह समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचा देते तो जान बच सकती थी। करीब डेढ़ घंटे तक तनातनी के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और ठोस कार्रवाई का भरोसा देकर धरना खत्म करवाया। इस मौके पर एसपी जसमीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतक नछतर सिंह के छोटे भाई चमकौर सिंह के बयान पर पायलट जिप्सी के चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पायलट गाड़ी खराब हो गई थी और वह खुद गांवों में दौरा कर रहे थे। गाड़ी के ठीक होने के बाद चालक उसे लेकर आ रहा था कि अचानक हादसा हो गया। घटना के समय वह गांव चेत सिंह वाला में थे और सूचना के बाद उन्होंने पहुंच कर पुलिस को कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें