फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता को शराब के केस में नामजद किए जाने पर विधायक अंगद सिंह ने एसएसपी के खिलाफ जताया विरोध

विज्ञापन
नवांशहर में कांग्रेसी वर्करों को संबोधित करते विधायक अंगद सिंह। - फोटो : NAWANSHAHR
विज्ञापन
नवांशहर। कांग्रेसी नेता काका सोनी को 2019 में दर्ज हुए शराब तस्करी मामले में नामजद किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने विधायक अंगद सिंह की अगुवाई में जिला पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और नवांशहर के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक अंगद सिंह ने कहा कि एसएसपी हरमनबीर गिल मोगा में भी वहां के प्रतिनिधियों को अनदेखा करते रहे हैं और वहां भी इनके खिलाफ धरने लगते रहे, लेकिन वे नवांशहर में किसी कांग्रेसी वर्कर के साथ धक्केशाही नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने हरमनबीर सिंह गिल को भू-माफिया करार देते हुए कहा कि इन्हीं एसएसपी के परिवार ने उनके साथ अमृतसर में धक्केशाही करने की कोशिश की थी और वहां पर उन्होंने एसएसपी के परिवार से अपनी जमीन खाली करवाई थी। एक नौजवान विधायक द्वारा जमीन छीन लिए जाने से नाराज हुए एसएसपी ने अब उनके समर्थकों के साथ धक्केशाही करने का निर्णय लिया है। एसएसपी धमकियां देने की जो कोशिश कर रहे हैं, उन्हें बता देते हैं कि एसएसपी अमृतसर में नहीं, नवांशहर में हैं। रोष प्रदर्शन करने वालों में सीनियर नेता कुलदीप राणा, नवांशहर नगर काउंसिल प्रधान सचिन, अमरजीत बिट्टा, राजिंदर चोपड़ा, विशाल सोनी, पार्षद प्रवीण भाटिया, डा. कमल, जयदीप जांगड़ा आदि उपस्थित थे।
उधर, इस मामले में एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि नवांशहर में न तो वे अवैध माइनिंग होने देंगे तथा न ही शराब तस्करी। एसएसपी ने कहा कि विधायक एक शिकायत बताएं, जिसमें उनके परिवार पर किसी जमीन पर कब्जा करने की बात कभी आई हो। आम आदमी पार्टी के एजेंट के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पिता जी ब्लू स्टार के बाद पहले कांग्रेसी विधायक थे। उनके भाई कांग्रेस से सांसद हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक किसी भी अधिकारी से खुश नहीं है, क्योंकि कोई भी अधिकारी गलत काम नहीं कर रहा। बता दें कि 2019 में नवांशहर सदर पुलिस ने शिअद नेता शंकर दुग्गल, हेमंत कुमार बॉबी के शैलर से शराब मिलने का मामला दर्ज किया था और मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी द्वारा कांग्रेस नेता काका सोनी को भी नामजद किया है।

नवांशहर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी वर्कर।- फोटो : NAWANSHAHR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें