जालंधर। लायलपुर खालसा कालेज में 23 व 24 अक्तूबर को करवाए जाने वाले पहले भांगड़ा वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर कालेज में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।
प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा की अध्यक्षता में प्रबंधकीय कमेटी की हुई इस मीटिंग में प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने कहा कि इस वर्ल्ड कप में 4 विभिन्न वर्गों के लिए 41 राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय टीमों के लिए एंट्री आ चुकी हैं। इस भांगड़ा वर्ल्ड कप करवाने को लेकर सब प्रबंधकीय कमेटियां भी बना दी गई हैं। उन्होंने कहा कि 23 अक्तूबर को विदेशों से भाग लेने वाली भांगड़ा टीमों के आनलाइन मोड के जरिये मुकाबले करवाए जाएंगे, जबकि 24 अक्तूबर को देश में रह रही टीमों को आफ लाइन मुकाबले करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आनलाइन मुकाबलों के लिए टीमों की वर्कशाप भी लगाई जाएगी। इसके अलावा भांगड़ा वर्ल्ड कप के दौरान अंतरर्राष्ट्रीय भांगड़ा क्विज, लोगो डिजाइन मुकाबले भी करवाए जाएंगे। इस वर्ल्ड कप की प्रमोशन के लिए फेसबुक पेज भी बनाया गया है, जहां पर इससे जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी। मुकाबलों का प्रसारण कालेज के यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज पर भी होगा।