फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinesh Phogat News: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी विनेश फोगाट को देगी 25 लाख का इनाम, LPU से की है पढ़ाई

Wed, 07 Aug 2024 06:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को 25 लाख रुपये का इनाम देगी।
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालीफाई होने पर देशभर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इसी बीच लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने पहलवान विनेश फोगाट को 25 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। विनेश फोगाट पंजाब के फगवाड़ा स्थित एलपीयू की छात्रा रही हैं। इसलिए एलपीयू की तरफ से यह घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि विनेश फोगाट मुकाबले में तय वजन से ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित की गई हैं। इस वजह से विनेश न केवल फाइनल से बाहर हो गईं, बल्कि मेडल से भी चूक गईं। इससे पहले दोपहर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के चरखी दादरी में पहलवान विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट से मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें