संवाद न्यूज एजेंसी
तलवाड़ा। गांव निकूचक्क में रहते प्रवासी व्यक्ति का 15 वर्षीय लड़का प्रदीप कुमार जो हाजीपुर के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पड़ता था, स्कूल से घर आकर अपने भाई व दोस्त के साथ गगन के टीले पर स्थित शिव मंदिर में नतमस्तक होने के पश्चात गांव जुगियाल के पुल पर पहुंचकर कंडी नहर में नहाने लगा।
इस दौरान उसका दोस्त डूबने लगा, उसे बचाने के चक्कर में प्रदीप खुद ही नहर के पानी के तेज बहाव के चलते कंडी नहर में डूब गया।