फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तार में फंसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा, मेडिकल जांच के बाद जंगल में छोड़ा

Sun, 23 Oct 2022 08:36 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

वेटेरिनरी डॉक्टर की जांच में फिट पाए जाने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। कुमार ने बताया संभवत: खाने की तलाश के लिए तेंदुआ गांव की ओेर आया और तार में फंस गया।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर जिले के गांव बसी उमरखां में एक तेंदुआ बाड़ पर लगे तार में फंस गया। सूचना के बाद पहुंची टीम ने उसे बेहोश कर मुक्त कराया। तेंदुए की एक आंख पुराने जख्म के कारण खराब थी। मेडिकल जांच में फिट पाए जाने पर उसे शाम को जंगल में छोड़ दिया गया। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे तेंदुए के तार में फंसने की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। फिल्लौर रेंज के अधिकारी जसवंत सिंह ट्रैंकुलर गन के साथ मौके पर पहुंचे और दो शॉट लगाकर उन्होंने तेंदुए को बेहोश किया।

विज्ञापन


इसके बाद टीम ने उसे तार से निकालकर पिंजरे में कैद कर लिया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए की एक आंख पहले से ही खराब थी। हालांकि घाव काफी पुराना था, जो पूरी तरह भर भी चुका है। वेटेरिनरी डॉक्टर की जांच में फिट पाए जाने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। कुमार ने बताया संभवत: खाने की तलाश के लिए तेंदुआ गांव की ओेर आया और तार में फंस गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें