फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: तेजधार हथियार से खेत में रह रहे मजदूर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भुलत्थ के गांव चक्कोकी मंड की घटना, रंजिश में हत्या की आशंका
विज्ञापन


ढिलवां (कपूरथला)। भुलत्थ के गांव चक्कोकी मंड में देर रात किसी ने एक प्रवासी मजदूर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। ढिलवां पुलिस और डीएसपी भारत भूषण ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला किसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। मृतक की पहचान झारखंड हाल निवासी गांव चक्कोकी मंड निवासी चंदन किरकिटा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव चक्कोकी मंड के किसान कर्म सिंह की लगभग 20 एकड़ भूमि है जिसकी देखरेख के लिए चंदन को रखा हुआ था। चंदन पिछले 15 वर्षों से कर्म सिंह के खेतों का काम देखता था और खेत में बनी मोटर के कमरे में रहता था। किसान जब सुबह खेतों में गया तो चंदन का शव खून से लथपथ पड़ा था। डीएसपी ने बताया कि टेक्निकल टीम की ओर से सभी तथ्यों को देखते हुए जांच की जा रही है। मृतक प्रवासी मजदूर चंदन के शव को कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मृतक का मोबाइल और बाइक घटनास्थल पर मिला है। इसलिए मामला लूट से जुड़ा नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें