फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलप्रीत कौर को सौंपी गई पांच लाख की सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। जिले के गांव कबरवाला की खिलाड़ी कमलप्रीत कौर का टोक्यो ओलंपिक के लिए चयन किया गया है। कमलप्रीत कौर ने डिस्कस थ्रो में नौ साल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर 23 जुलाई 2021 से शुरू होने जा रही टोक्यो (जापान) ओलंपिक में जगह बनाई है। शनिवार को लघु सचिवालय में कमलप्रीत कौर के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कमलप्रीत को पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में डीसी एमके अरविंद कुमार ने पांच लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सरकार की ऐसे खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशीलता का अहसास इसी बात से होता है कि इस मेधावी खिलाड़ी के लिए मुख्यमंत्री ऑफिस की ओर से शुक्रवार सुबह भेजे गए आग्रह पर शाम को ही दस लाख रुपये की सहायता राशि देने का एलान हो गया। यह धन राशि भी आने वाले कुछ दिनों में कमलप्रीत कौर को सौंप दी जाएगी ताकि कमलप्रीत को ओलंपिक अभ्यास करने में कोई परेशानी न आए। मौके पर पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान ओलंपियन व एसपी राजपाल सिंह ने कमलप्रीत को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कमलप्रीत के साथ अपने तजुर्बे को साझा किया। इस मौके पर एसडीएम गिद्दड़बाहा ओम प्रकाश, जिला परिषद चेयरमैन नरिंदर काउणी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरचरन सिंह बराड़, पूर्व अध्यक्ष गुरदास गिरधर, ब्लॉक अध्यक्ष भिंदर शर्मा, जगतपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें