फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: नूरां सिस्टर्स की ज्योति का पति के साथ मनमुटाव खत्म, मिलकर बोले-संगत की दुआओं ने मिला दिया

Sat, 13 Aug 2022 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

ज्योति नूरां और कुणाल पासी ने एक सुर में कहा कि कुछ लोगों ने उनमें गलतफहमी पैदा कर दी थी, जिस कारण मामला बढ़ गया था। दोनों को परमात्मा ने छह दिन बाद ही मिला दिया है।
विज्ञापन
पंजाबी सूफी गायक ज्योति नूरां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायक नूरां सिस्टर्स की ज्योति नूरां का अपने पति कुणाल पासी से मनमुटाव छह दिन में ही खत्म हो गया है। दोनों पति पत्नी शनिवार को मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि अब तक जो भी हुआ वह आपसी गलतफहमी से हुआ। ज्योति व कुणाल ने कहा कि  ‘संगत दिआं दुआवां ने मिला दित्ता’ (लोगों की दुआ ने मिला दिया है)। पिछले दिनों एक ऐसी ही पोस्ट ज्योति नूरां ने भी डाली थी जिसमें उन्होंने संकेत दिए थे कि वह फिर से इकट्ठे हो रहे हैं। ज्योति नूरां द्वारा अदालत में दायर केस को वापस भी ले लिया जाएगा।

विज्ञापन


ज्योति नूरां ने पारिवारिक विवाद को लेकर कुछ दिन पहले कॉन्फ्रेंस की थी और कहा था कि उन्होंने अपने पति कुणाल से अलग होने का फैसला ले लिया है। उन्होंने कुणाल से तलाक लेने के लिए कोर्ट में केस भी फाइल कर दिया है। नम आंखों से ज्योति नूरां ने कहा था कि उसने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर 2014 में साढ़े सोलह साल की उम्र में ही कुणाल पासी के साथ लव मैरिज की थी। शादी के एक साल तक तो सब ठीक चला, लेकिन बाद में कुणाल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। कुणाल नशे करता है और उसके करोड़ों रुपये गायब कर गया है। ज्योति नूरां ने तलाक का केस अदालत में दायर कर दिया था।

शनिवार को ज्योति नूरां और कुणाल पासी ने एक सुर में कहा कि कुछ लोगों ने उनमें गलतफहमी पैदा कर दी थी, जिस कारण मामला बढ़ गया था। दोनों को परमात्मा ने छह दिन बाद ही मिला दिया है। उनहोंने एक दूसरे पर जो आरोप लगाए, वह बहकावे में लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें