फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदास मान ने साईं लाडी शाह को बताया गुरु अमरदास जी का वशंज, सिख संगत भड़की, एसएसपी देहाती का कार्यालय घेरा, केस दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा बाबा मुराद शाह के नकोदर में संपन्न हुए मेले के दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन और प्रसिद्ध गायक गुरदास मान की ओर से सिख गुरु को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में सिख संगठन उतर आए हैं। गुरदास मान ने कहा था कि साईं लाडी शाह सिखों के तीसरे गुरु अमरदास जी के वंशज हैं, जिसको लेकर सिख संगत व जत्थेबंदियां भड़क गईं। सिख तालमेल कमेटी ने सोमवार 12 बजे देहात पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन शाम तक जब मामला दर्ज नहीं हुआ तो सिख तालमेल कमेटी ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन शुरू कर दिया और केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

सिख तालमेल कमेटी के प्रधान तजिंदर सिंह परदेसी और हरप्रीत सिंह नीटू, हरपाल चड्डा ने कहा कि गुरदास मान ने मंच से गुरुओं की तुलना किसी अन्य के साथ की है। ऐसा करना सिख मर्यादा के विपरीत है। सिख अपने धर्म के साथ-साथ सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन सिख धर्म को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरदास मान के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए।
शाम छह बजे तक केस दर्ज नहीं हुआ तो सिख तालमेल कमेटी ने एसएसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। बात दें कि गुरदास मान डेरा बाबा मुराद शाह के मुख्य सेवादार हैं और उनकी गद्दी पर विराजमान हैं। हाल ही में नकोदर में डेरा मुराद शाह में मेला संपन्न हुआ था, जिसमें गुरदास मान ने यह टिप्पणी की थी। इससे पहले भी गुरदास मान हिंदी भाषा की पैरवी कर सिख संगत के निशाने पर आ चुके हैं। उनका कनाडा में जबरदस्त विरोध हुआ था और शो रद्द करने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें