फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबड़ और प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी में आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। थाना मकसूदां के अंतर्गत गांव संगल सोहल स्थित रबड़ और प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एआरबी नामक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची व करीब 20 से ज्यादा गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्लास्टिक व रबड़ का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली थी।
विज्ञापन

फायर आफिसर नरेश कुमार ने कहा कि सुबह करीब चार बजे उनको फोन आया था कि गांव संगल सोहल में स्थित एक फैक्टरी में आग लग गई, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे व 4 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की वजह से लाखों का सामान जलकर राख हो गया परंतु कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें