फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पारिवारिक झगड़े के चलते परिवार के 3 लोगों ने निगला जहर, मौत

Wed, 24 Jul 2024 05:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवांशहर। नवांशहर के गांव मल्लपुर अड़कां में रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाया गया है।
जानकारी के अनुसार मल्लपुर अड़कां निवासी अवतार सिंह व सोनिया के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद सोनिया ने अपनी बड़ी बेटी सहित जहरीली वस्तु निगल ली। सोनिया व उसकी बेटी को तुरंत नवांशहर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उन दोनों की मौत हो गई। कुछ समय के बाद गांववासियों को जानकारी मिली कि अवतार सिंह (सोनिया का पति) भी गांव में गिरा पड़ा है तथा उसने भी जहरीली वस्तु निगली हुई है। इसके बाद गांववासियों की ओर से उसे भी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। गांववासियों के अनुसार घटना के समय मृतक दंपत्ति की छोटी बेटी स्कूल गई हुई थी। मृतक के घर में अब उसकी मां व एक बेटी रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से सूचना मिलने के बाद तीनों शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। मृतक अवतार सिंह लकड़ी का काम करता था तथा शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।

23 एनएसआर 1पी - अवतार सिंह

23 एनएसआर 2पी - सोनिया

23 एनएसआर 3पी - मनप्रीत कौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें