गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़शंकर। 74 वर्षीय बुजुर्ग के साथ अश्लील वीडियो बनाकर 8 लाख 55 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली। गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
गांव सीहवां के बुजुर्ग ने एसएसपी होशियारपुर को शिकायत दी कि 13 अप्रैल, 2023 को रात 10.20 बजे उसके फॉन पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाली लड़की ने वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें शुरू कर दी और बुजुर्ग की वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये मांगे। 15 अप्रैल को उसे डरा धमकाकर एक आरोपी रसन कुमार ने 35,500 रुपये ले लिए। इसके अलावा भी आरोपियों ने उसे बदनाम करने की बात कहकर कुल 8 लाख 55 हजार रुपये ठग लिए। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत दी।