फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अध्यापिका ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Wed, 13 Apr 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
फंदा लगाया - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बसपा की टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके मुख्तियार सिंह की शादीशुदा बेटी (सरकारी शिक्षक) ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि खुदकुशी किए जाने के कारण का अभी पता नहीं चला है। इस संबंधी अभी परिवार के किसी भी सदस्य ने बयान नहीं दिए हैं।
विज्ञापन


एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि मुख्तियार सिंह की बेटी दीपकरण कौर (38) की शादी अमृतसर 2000 में हुई थी। एक 16  साल का बेटा है। रविवार को अमृतसर से फिरोजपुर अपने मायके आई थी। तबीयत खराब थी उसका इलाज करवाया। सोमवार की रात को परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन किया और रूटीन की तरह घर से बाहर सैर करने चले गए।

घर लौटने पर बेटे ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन दीपकरण ने दरवाजा नहीं खोला। कमरे की खिड़की से देखा तो वह कौर पंखे से लटक रही थी। शोर मचाने पर आसपास के पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और उसे पंखे से नीचे उतारा तब तक दम तोड़ चुकी थी। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि मायके वालों ने अभी कोई बयान नहीं दिया है जब बयान देंगे तब कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें