फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: ASI को थप्पड़...हत्या के बाद खेला क्रिकेट, पूर्व विधायक अंगुराल के भतीजे के कातिल की करतूतें बेनकाब

Sun, 14 Dec 2025 01:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल के नाबालिग भतीजे विकास की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रवि कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी रवि कुमार उर्फ कालू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल के नाबालिग भतीजे विकास की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रवि कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को लेकर कई खुलासे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने इस हत्याकांड में कालू के साथ प्रिंस और करन की भी संलिप्तता की पुष्टि की है। प्रिंस बस्ती दानिशमंदा और करन गाखलां गांव का रहने वाला है, जबकि कालू लसूड़ी मोहल्ला का निवासी है।

विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि कालू इससे पहले बस्ती थाने के एक एएसआई को थप्पड़ मारकर फरार हो चुका है। हत्या जैसे संगीन अपराध के बाद भी आरोपी बेखौफ होकर क्रिकेट खेलता रहा। पुलिस के मुताबिक 12 दिसंबर की रात विकास आरोपियों के साथ मौजूद था। सभी आरोपी शराब के नशे में थे। किसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान विकास ने कालू के बाल पकड़ लिए, जिसके बाद उसके साथियों ने चाकू निकालकर विकास की छाती में घोंप दिया। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कालू खुद को एक प्राइवेट कॉलेज का प्रधान बताता था और राजनीतिक रसूख की आड़ में बस्ती इलाके में नशा तस्करी का धंधा चला रहा था। उसने कई युवकों को नशे की लत लगा दी थी और खुलेआम नशा बेचता था। हत्या के बाद भी वह घटनास्थल पर लौटकर लोगों को धमकाता रहा और अपने गिरे हुए मोबाइल लौटाने की मांग करता रहा। 
विज्ञापन


इलाके के लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद कालू को किसी तरह का डर नहीं था। अगले ही दिन वह मोहल्ले में क्रिकेट खेलता नजर आया। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें