जिला शिक्षा विकास कमेटी की मासिक बैठक चेयरपर्सन जिलाधीश अनिंदिता मित्रा
की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व शिक्षा अभियान के बारे में विचार
विमर्श किया गया।
जिलाधीश ने कहा कि 17 जुलाई को जिले के हर स्कूल
में कम से कम एक पौधा लगाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक
किया जाए और 20 जुलाई को वृक्षों की महत्ता के बारे में पोस्टर मेकिंग
मुकाबले कराए जाए। 21 जुलाई को सभी स्कूलों में प्रथम से लेकर 12वीं कक्षा
तक के विद्यार्थियों को ऐलवेंडजोल की गोलियां दी जाए रही है।
यह
दवाई अध्यापक अपनी देखरेख में विद्यार्थियों को मिड-डे मील खिलाने के आधे
घंटे के बाद ही दें। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिसपएबल
बच्चों की एक बार फिर से पहचान कर ली जाए। जिला शिक्षा अधिकारी ऐलिमेंटरी
मोहन सिंह लेहल, जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी रामपाल सिंह ने विभाग की
कार्यगुजारी के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य
मंत्री विजय सांपला के प्रतिनिधि राजिंदर सिंह परमार, मनप्रीत सिंह मन्ना,
मदन लाल शर्मा डीआरपी, रजनीश कुमार गुलियानी सीएससी., हरविंदर सिंह डीआरपी,
सुखविंदर सिंह, सुदेश शर्मा, डॉ. गुनदीप कौर, राजिंदर सिंह परमार आदि
उपस्थित थे।