फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छह नर्सिंग छात्राओं समेत नौ घायल

Wed, 15 Jul 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (कोटकपूरा/फरीदकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा रोड पर गांव पंजगराईं कलां के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में छह नर्सिंग छात्राओं समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सब घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार यहां के मालवा नर्सिंग कॉलेज की टाटा सूमो गांव राजेआना (मोगा) से छात्राओं को लेकर कोटकपूरा की तरफ से आ रही थी। रास्ते में गांव पंजगराईं कलां के पास पीछे से आ रहे एक कैंटर ने क्रास करते समय टाटा सूमो को कट मार दिया। इसकी वजह से सूमो के ड्राइवर महिंदर पाल ने संतुलन खो दिया और उसकी गाड़ी अपने आगे जा रही एक बाइक को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे जाकर पलट गई।
 
इस हादसे में बाइक सवार गांव ढिलवां कलां निवासी रणजीत सिंह, ड्राइवर महिंदर पाल समेत सूमो में सवार मालवा नर्सिंग कॉलेज की अध्यापिका व गांव राजेआना निवासी रणदीप कौर, छात्रा बेअंत कौर, हरमीत कौर, हरजीत कौर, शिंपलजीत कौर, मनप्रीत कौर व हरप्रीत कौर को गंभीर चोटें लगी।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही गांव पंजगराईं कलां के दुकानदारों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को गाड़ी से निकाला और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है और घटना के बाद मौके से फरार हुए कैंटर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें