बस्ती मिट्ठू स्थित पनेसर इलैक्ट्रो वर्ल्ड में चोरों ने वीरवार रात आठ लाख के मोबाइल चोरी कर लिए।
शुक्रवार सुबह जब शोरूम के मालिक रविंदर सिंह ने शटर उठाया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की सहायता भी ली, लेकिन सुराग नहीं मिल पाया।
चोरों ने सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी तोड़ दिया। दुकान मालिक रविंदर सिंह का कहना है कि शोरूम के पास ही उनका घर है।
शुक्रवार सुबह जब वह आए तो देखा कि वहां सब बिखरा हुआ था। आई-फोन, सैमसंग, जोनी कंपनी के मोबाइल गायब थे। गल्ले में हजारों की नकदी भी नहीं थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।