फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्लौर में देर रात फायरिंग: निजी स्कूल के पीछे चली गोली, व्यक्ति के पेट में लगी; जालंधर रेफर

Sat, 08 Nov 2025 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस को गोली चलाने वालों के संबंध में अहम सुराग मिल चुके हैं, हालांकि अभी तक आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के फिल्लौर इलाके में देर रात एक निजी स्कूल के पीछे गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। इस वारदात में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पेट में गोली लगी। घायल को तुरंत जालंधर के अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही फिल्लौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गोली चलाने वालों के संबंध में अहम सुराग मिल चुके हैं, हालांकि अभी तक आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि फिल्लौर में हाल के दिनों में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ समय पहले ही अटवाल हाउस के मालिक मनदीप सिंह गोरा पर हुई गोलीबारी का मामला सामने आया था, और अब यह नई वारदात इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें