फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पिता-पुत्र के शवों का नहीं हुआ पोस्टमार्टम, बलियाना में पांच हत्यारों ने घर में घुसकर मारी थी गोलियां

Sat, 08 Nov 2025 03:36 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

बलियाना निवासी दीपक व धर्मवीर के शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत पुलिस सुबह साढ़े नौ बजे ही पीजीआई के शव गृह पहुंच गई। यहां पहले चिकित्सकों ने बोर्ड व फिर पीजीआई से पोस्टमार्टम कराने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के बलियाना में शुक्रवार दोपहर को हुई पिता-पुत्र की हत्या के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। शनिवार को दोपहर बाद तक भी दोनों शवों का पाेस्टमार्टम नहीं हुआ था। चिकित्सक शव की कागजी कार्रवाई व एक्स-रे कराने की प्रक्रिया में ही उलझे रहे। इधर, गांव में दिन भर सुरक्षा के लिए मृतकों के घर के बाहर पुलिस तैनात रही। 

विज्ञापन


शनिवार को बलियाना निवासी दीपक व धर्मवीर के शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत पुलिस सुबह साढ़े नौ बजे ही पीजीआई के शव गृह पहुंच गई। यहां पहले चिकित्सकों ने बोर्ड व फिर पीजीआई से पोस्टमार्टम कराने की आवश्यकता जताई। बाद में सिविल अस्पताल टीम ने ही पोस्टमार्टम की तैयारी की। इस सारी प्रक्रिया में दोपहर हो गई। दोपहर तक भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम जल्द कराने की अपील की। इस पर पुलिस ने उन्हें शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया व चिकित्सकों से आग्रह कर पोस्टमार्टम शुरू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें