फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर देहात पुलिस का एक्शन: अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, 10 हजार लीटर लाहन और चालू भट्ठी बरामद

Thu, 05 Feb 2026 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह अवैध धंधा दो सगे भाई सुखदेव सिंह और बहादुर सिंह चला रहे थे। पुलिस ने सुखदेव सिंह और उसके साथ काम करने वाले बिहार मूल के नत्थू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोराया के गांव रुढ़का में चल रही एक अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में लाहन और चालू भट्ठी बरामद की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मौके से करीब 10 हजार लीटर लाहन और 100 लीटर तैयार शराब जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

यह छापेमारी एसएचओ सिकंदर सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव रुढ़का में बड़े पैमाने पर जहरीली शराब तैयार कर सप्लाई की जा रही है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि बड़े पतीलों में महंगी चलाकर शराब निकाली जा रही थी।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान जमीन में दबे हुए चार बड़े ड्रम भी बरामद किए गए, जिन्हें सीमेंट से ढककर छुपाया गया था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस के मुताबिक बरामद भट्ठी इतनी बड़ी थी कि इससे एक समय में करीब 5 हजार लीटर लाहन प्रोसेस की जा सकती थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह अवैध धंधा दो सगे भाई सुखदेव सिंह और बहादुर सिंह चला रहे थे। पुलिस ने सुखदेव सिंह और उसके साथ काम करने वाले बिहार मूल के नत्थू को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा भाई बहादुर सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं।


पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें