फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: घरेलू अनबन में दंपती ने जहर निगल कर दी जान, दो छोटे बच्चियों के सिर से उठा मां-बाप का साया

Sat, 03 Sep 2022 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

किरणदीप कौर के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे जिससे झगड़ा होता था। इसी बात से नाराज किरणदीप घर छोड़ कर आ गई थी। इस बात से उसका पति निरवैर सिंह नाराज था।
विज्ञापन
निरवैर सिंह और किरणदीप कौर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में शुक्रवार देर रात तरनतारन के गांव खारा निवासी दंपती ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। कारण घरेलू अनबन बताया जा रहा है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तरनतारन के गांव खारा निवासी निरवैर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह की अपने ससुराल वालों से कुछ अनबन चल रही थी। उसकी पत्नी किरणदीप कौर डेढ़ माह से अपने माता-पिता के पास जालंधर गई हुई थी। किरणदीप कौर का भी अपने ससुरालियों के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर रह रहे थे। बीते दिन निरवैर सिंह अपनी पत्नी को लेने जालंधर स्थित अपने ससुराल आया था। जहां उसने और किरणदीप कौर ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ससुराल और मायके पक्ष दोनों के बयान दर्ज करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। दंपती के इस कदम से दो छोटे बच्चों के सिर से मां बाप का साया उठ गया। 

किरणदीप कौर के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे जिससे झगड़ा होता था। इसी बात से नाराज किरणदीप घर छोड़ कर आ गई थी। इस बात से उसका पति निरवैर सिंह नाराज था लेकिन बेटियों के लिए वह किरणदीप को साथ ले जाने आया था। शुक्रवार देर रात दोनों ने कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिनकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें