फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम लूटने की कोशिश

Fri, 05 Feb 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार-शुक्रवार की रात करीब 2:50 मिनट पर चार अज्ञात लुटेरों ने कांजली रोड पर जग्गी मार्केट के सामने स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को निशाना बनाया।
विज्ञापन


लुटेरों ने सिक्योरिटी गार्ड को ही बंधक बना लिया और एटीएम को तोड़ने का प्रयास करने लगे।

करीब 3:20 पर पीसीआर के टेंगों नं.1 पर एचसी मंगल सिंह और कुलदीप सिंह वहां से हूटर बजाते गुजरे।

हूटर की आवाज सुनते ही लुटेरे गार्ड गार्ड रणधीर सिंह को बंधे हुए ही छोड़कर भाग गए।

सूचना मिलते ही सुबह 3:40 मिनट पर डीएसपी सब-डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों और पीसीआर इंचार्ज जंगबहादुर शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

डीएसपी ढिल्लों ने बताया कि गार्ड के अनुसार चार लुटेरे थे। एटीएम में 44 लाख रुपये की राशि थी। गार्ड के बयान के अनुसार आरोपियों का हुलिया जानने की कोशिश की जा रही है।

एटीएम में सीसीटीवी लगे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। डीएसपी ने कहा कि इस मामले की वह खुद जांच कर रहे हैं। शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों को पस्त करने के लिए पुलिस मुस्तैदी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


पिछले दस दिनों से शहर में आपराधिक वारदात बढ़ रही हैं। कहीं दिनदहाड़े लूट हो रही है तो कहीं दातर गर्दन पर रखकर दुकानदारों से नगदी छीनी जा रही है।

महिलाओं से चेन स्नेचिंग की वारदात तो तीन-चार रोज हो ही रही हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि लोगों की ओर से सीसीटीवी फुटेज मुहैया करवाने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


डीएसपी ढिल्लों ने एटीएम मामले में जल्द आरोपियों की धरपकड़ का भरोसा दिलाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था की बहाली के लिए पुलिस पर सख्ती की जाएगी। अब वह खुद हर मामले की पैरवी करेंगे, उसके बाद थानों को अपराधी सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें