फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में वारदात: फल विक्रेता पर तेजधार हथियार से हमला कर नकदी-मोबाइल लूटा, बाइक पर आए थे आरोपी

Thu, 28 Sep 2023 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पीड़ित मनु ने बताया कि काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने उसे घेरा था और उनके पास तेजधार हथियार थे। उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने से उसे रोका और तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी जेब से नकदी, मोबाइल के साथ अन्य दस्तावेजों के लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में गुरुवार तड़के अर्जुन नगर में मंडी जाने के लिए निकले फल विक्रेता को लुटेरों ने घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर उससे मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। लूट का शिकार हुए फल विक्रेता की पहचान मनु के तौर पर हुई है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस के विधायक सुखपाल गिरफ्तार, आठ साल पुराने मामले में कार्रवाई
विज्ञापन


पीड़ित मनु ने बताया कि काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने उसे घेरा था और उनके पास तेजधार हथियार थे। उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने से उसे रोका और तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी जेब से नकदी, मोबाइल के साथ अन्य दस्तावेजों के लूट कर फरार हो गए। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल पाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जालंधर में लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और लुटेरे बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें