फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कनाडा में 15.5 करोड़ की ड्रग के साथ तीन पंजाबियों समेत पांच गिरफ्तार, लंबे समय से कर रहे थे ये काम

Thu, 27 Oct 2022 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर (पंजाब)

सार

गुरप्रीत गाखल, जसप्रीत सिंह और राजिंदर बोपाराय के अलावा एक पाक और एक चीनी नागरिक पकड़ा गया है। गिरफ्तार पंजाबी लंबे समय से ड्रग्स के धंधे में शामिल थे। यह अब तक की पकड़ी गई सबसे बड़ी नशे की खेप है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा की पील क्षेत्रीय पुलिस ने अमेरिकी पुलिस की सहायता से सीमा क्षेत्र से 25 लाख डॉलर (15.50 करोड़ रुपये) की ड्रग्स की खेप के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन पंजाब मूल के हैं। तीनों पंजाबी लंबे समय से यहां ड्रग्स का धंधा कर रहे थे। पील पुलिस टोरंटो के साथ लगते मिसी सागा व ब्रैंप्टन इलाके में तैनात है।

विज्ञापन


कनाडा की पील पुलिस के डिप्टी चीफ निक मिलोविच ने बताया कि पकड़े गए पंजाबियों की पहचान 38 वर्षीय गुरप्रीत सिंह गाखल, 28 वर्षीय जसप्रीत सिंह और 27 वर्षीय राजिंदर सिंह बोपाराय के रूप में हुई है। दो अन्य तस्करों में पाकिस्तानी मूल का खलीलुल्लाह अमीन और चीनी नागरिक रे आईपी हैं। पील पुलिस के डिप्टी चीफ निक मिलोविच ने बताया कि पील क्षेत्र के इतिहास में यह नशे की अब तक की सबसे बड़ी खेप है।

ट्रकों में सब्जियों के बीच ड्रग्स की खेप भेजी जाती थी अमेरिका
जानकारी के मुताबिक, ट्रकों में सामान व सब्जियों के बीच छिपाकर ड्रग्स की खेप अमेरिका भी भेजी जाती थी। इसके बारे में अमेरिकन एफबीआई को भी पुख्ता सूचना मिली थी। अमेरिकन एफबीआई और कनाडा की पील पुलिस के बीच यह जानकारी साझा की गई। पुलिस के मुताबिक इसमें एक बड़ी लॉजिस्टिक कंपनी और एक फर्नीचर कंपनी के प्रबंधक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल कनाडा में गिरफ्तार हुए थे 25 तस्कर
पिछले साल ही कनाडा में 25 तस्करों का गैंग गिरफ्तार हुआ था, जिसे गुरबख्श सिंह ग्रेवाल, सुखवंत बराड़, परमिंदर गिल, हरबलजीत सिंह तूर, अमरबीर सिंह सरकारिया, हरबिंदर कौर भुल्लर आदि चला रहे थे। इतना ही नहीं, इनके तार पंजाब में हाईप्रोफाइल भोला ड्रग्स रैकेट से जुड़े हुए थे, जिसमें बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कनाडा के रहने वाले सत्ता व पिंदरी के मजीठिया से निकट संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें