थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक परमजीत सिंह की शिकायत पर डीएसपी (आई) मोगा की प्राथमिक पड़ताल और एसएसपी के आदेशों पर सुखदर्शन सिंह उसकी बहन के अलावा रिश्तेदार सरबजीत कौर और साधु सिंह निवासी घोलिया खुर्द के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी गुरप्रीत कौर का विवाह 30 मई 2012 को आरोपी सुखदर्शन सिंह से हुआ था। उन्होंने शादी पर अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन आरोपी उनकी बेटी को और दहेज के लिए तंग करते थे। इस रंजिश के अंतर्गत उनकी बेटी को ससुर परिवार ने पिटाई कर घर से निकाल दिया। साथ ही उन्होंने विवाह पर दिया दहेज का सामान भी खुर्द-बुर्द कर दिया।